बीकानेर में पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से।
बीकानेर।प्रदेशभर के पेट्रोल पंप शुक्रवार से पूर्णतः बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। दो दिन पंपों पर शाम बजे के बाद ही सप्लाई शुरू हो रही थी लेकिन अब यह व्यवस्था भी बंद हो जाएगी। प्रदेश के सभी पंपों पर पेट्रोल, डीजल व सीएनजी एलपीजी की सप्लाई नहीं होगी।
बुधवार व गुरुवार को पंप मालिकों ने 8-8 घंटे बंद रख वैट कम करने की मांग रखी थी लेकिन सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। सरकार के किसी भी प्रतिनिधी ने डीलर्स से संपर्क नहीं किया। यही नहीं गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि, कंपनियों द्वारा संचालित प्रदेशभर के 60 और जयपुर के 8 कोको पंपों पर पेट्रोल व डीजल की बिक्री यथावत रहेगी। राजस्थान के पेट्रोल डीलर्स पड़ोसी राज्य पंजाब के समान वेट लागू करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब व राजस्थान के बीच पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 11.52 रुपए का अंतर है। इसी तरह डीजल में करीब 6.43 रुपए का अंतर है। इससे लगातार प्रदेश में बिक्री घट रही है। डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेंद्रसिंह भाटी ने बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। बीकानेर जिले के 225 पेट्रोल पंप संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। पंप सुबह छह बजे से वाहनों में पेट्रोल-डीजल डालना बंद कर देंगे। 13 और 14 सितंबर की सांकेतिक हड़ताल रखी थी। हड़ताल पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद बीकानेर जिला पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ ने मीटिंग कर यह निर्णय लिया है कि अनिश्चितकालीन बंदी रखेंगे। संघ के अध्यक्ष सुरपतसिंह ने बताया कि राजस्थान में पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेट्रोल व डीजल के रेट सबसे ज्यादा है। वैट कम करके राजस्थान में पेट्रोल 16 रुपए और डीजल 11 रुपए तक सस्ता किया जा सकता है।




No comments