बूथ जीता चुनाव जीता - मदन कौशिक।
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्रीय प्रवासी विधायक कार्यशाला का आयोजन बीकानेर पूर्व विधानसभा के शिवबाड़ी मण्डल में किया गया। शिव मंदिर,सेक्टर 4 जयनारायण व्यास कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष अभय पारीक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
विधायक कौशिक ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए अहम कड़ी हैं। बूथ जीता चुनाव जीता का वाक्य यथार्थ में चरितार्थ करने के लिए अत्यधिक लोगों से सम्पर्क करना आवश्यक है।पूर्व विधानसभा की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सतत जनसंपर्क और जनसहयोग करने का आह्वान करते हुए पार्टी की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।पूर्व जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने मण्डल की समस्त कार्यकारिणी का परिचय दिया।
शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक ने मण्डल द्वारा किये गए संगठनात्मक कार्यों का विवरण दिया। पारीक ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए मण्डल के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से सजग व तैयार हैं। कार्यशाला में मंच संचालन मन्डल महामंत्री नरेन्द्र सिंह आबड्सर ने किया।




No comments