महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ के माध्यम से दिया मतदान का संदेश जिले के कॉलेजों में हुए विविध कार्यक्रम।
बीकानेर, 6 नवंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सोमवार को जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी महाविद्यालयों में काव्य पाठ आयोजित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने काव्य रचनाओं के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व, बिना लोभ, लालच और भय मतदान करने, निर्वाचन आयोग के विभिन्न ई-टूल्स की उपयोगिता से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत की। जिला ईएलसी प्रभारी मैना निर्वाण ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय डूंगर कॉलेज में ईएलसी द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता से जुड़ी कई प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता के दौरान यश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजू सुथार दूसरे व नीलू राजपुरोहित तीसरे स्थान पर रही। प्रो. साधना भंडारी, प्रो. सुनीता गोयल, डॉ संदीप महला निर्णायक मंडल में शामिल रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं उपस्थित रहीं। श्री जैन पीजी कॉलेज में आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजेश ने पहला, जय सेठिया ने दूसरा व उमाशंकर शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय गंगाशहर में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में पहला स्थान मनीषा मारु ने हासिल किया तो दूसरे स्थान पर हर्षित शर्मा रही।राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर में आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर निहारिका रंगा व रितिका प्रजापत, दूसरे स्थान पर भूमि किराडू और तीसरे स्थान पर अपूर्वा भाटी रही। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में मतदाता जागरूकता को लेकर रखे गए कविता पाठ के कार्यक्रम में पहला स्थान पूजा खुड़िया ने हासिल किया तो दूसरे स्थान पर राघव बीकानेरी व तीसरे स्थान पर सीताराम उपाध्याय रहा। बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल के रूप में मोतीलाल और डॉ. श्रीमती शकीला बानो शामिल रहे। काव्य प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम, परिधि द्वितीय और तेज प्रतापसिंह तृतीय स्थान पर रहे।
सभी संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को मतदान हेतु प्रेरित किया। प्रणयराज डिग्री कॉलेज, बज्जू में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में रामनारायण, मोनिका और बजरंग ने क्रमशः पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। कैप्टन श्रेयांस मेमोरियल डिग्री कॉलेज रणजीतपुरा व राजकीय महाविद्यालय कोलायत सहित अन्य महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।




No comments