ब्रेकिंग न्यूज़

सैकड़ो विद्यार्थियों ने ली अभिभावकों को प्रेरित करने की शपथ, हासिल की निर्वाचन से जुड़ी जानकारी।

बीकानेर, 6 नवंबर। निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर विद्यालय के दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने लोकतंत्र में मत के महत्व एवं युवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उपप्राचार्य कमला ने निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. राधाकृष्ण सोनी ने व्यस्क मताधिकार पंजीकरण, वोटर हेल्पलाइन और सी- विजिल ऐप, ईएलसी के गठन एवं इसकी गतिविधियां मतदान दिवस, होम वोटिंग आदि के बारे में जानकारी दी। सोनी ने विद्यार्थियों और स्टाफ से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने एवं 25 नवंबर (मतदान दिवस) को अपने मतदान केन्द्रों पहुंचकर जिम्मेदारी से मत डालने का आह्वान किया। उन्होंने अपने घर, परिवार एवं रिश्तेदारों को भी शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। प्रार्थना सभा प्रभारी ज्ञानचंद ने कहा कि 'कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे', के लिए सभी सजग रहकर कार्य करें। इससे पहले स्वीप प्रभारी जगदीश प्रसाद सोनी के नेतृत्व मे विद्यार्थियों ने अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

No comments