पिछली बार तीसरे, इस बार नम्बर 01 पर रहे भाजपा के ताराचन्द, सब को पछाड़ा, चुनाव जीते, विधायक हारे चुनाव।
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत ने चुनाव लडऩे वाले सभी प्रत्याशियों को पछाड़ दिया है। उनको बहुत पीछे छोड़ चुनाव में जीत दर्ज की है। बता दें कि ताराचन्द सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार भी भाजपा से चुनाव लड़ा था, किंतु पिछले चुनाव में वे तीसरे नम्बर पर रहे थे, किंतु इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बाजी मारते हुए यह सीट भाजपा की झोली में डाली है। भाजपा के सारस्वत ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा को 7692 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी सारस्वत को 64674 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोदारा को 56982 मत मिले है। जबकि वर्तमान विधायक गिरधारी लाल महिया चुनाव हार गए है। वे इस बार चुनाव में तीसरे नम्बर पर रहे। उनको 55981 मत ही मिले।




No comments