ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर पूर्व से भाजपा की सिद्धी कुमारी की चौथी बार जीत।

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व राजघराने की सिद्धी कुमारी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि सिद्धी कुमारी ने इस सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। जनता ने सिद्धी कुमारी में विश्वास जताया है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा की सिद्धी कुमारी के साथ भीतरघात होने की आशंका जातई जा रही थी। किंतु भीतरघात जैसी आशंका के बावजूद भाजपा प्रत्याशी सिद्धी कुमारी में जनता ने अपना विश्वास जताया और उनको जीत दिलाई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत को हराया है।बता दें कि पूर्व राजघराने से होने के बावजूद सिद्धी कुमारी सरल व सहज स्वभाव की है। उनको विधायक निधि से जो राशि मिली। बीते डेढ़ दशक में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च की है।इस बार सिद्धी कुमारी ने 19ृ141 मतों से जीत दर्ज की है। सिद्धी कुमारी को 88378 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के यशपाल गहलोत ने कड़ी टक्कर देते हुए 69246 वोट लिए है। जबकि आरएलपी के उम्मीदवार मनोज विश्नोई को 3631 वोट मिले है।

No comments