ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा आज सत्संग भवन में रविवार को 566वां लंगर लगाया गया।

 श्रीगंगानगर ।18 दिसम्बर ।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा आज सत्संग भवन में रविवार को 566वां लंगर लगाया गया। लंगर में लस्सी व पुलाव का प्रसाद वितरण किया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, चानन राम छाबड़ा, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, छिंदर पाल सिंह, सुभाष छाबड़ा, आशा रानी, एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, मदन घडोला केशरी सिंहपुर से राजा, परमजीत कौर, फतेहसिंह जरोवर सिंह, मिकी छिपा, मलोट, जीतेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक, सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजू, महेंद्र भटेजा, डिस्क फोरमेन अनील शर्मा, नरेश पण्डित व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन-मन से सेवा दी। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहा कि जो बोलता नहीं केवल सुनता है वह भगवान, जो कम बोलता है वह संत और जो सोच समझकर बोलता है वह इंसान और जो बोलता ही रहता है राक्षस। भगवान आपके और हमारे बारे में सोचते है संत धर्म और समाज के बारे में सोचते है, इंसान सहयोग करने की सोचता है राक्षस खुद को सुखी और दूसरे को दुखी करने की सोचता है भगवान उपदेश देते है, संत वात्सल्य देते है, इंसान सहयोग करता है और राक्षस दुसरो की चीजों पर कब्ज़ा जमाता है। 


        

No comments