जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में बाइक व एंबुलेंस की हुई भिड़ंत बाइक सवार युवक गंभीर घायल।
बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में बाइक व एम्बूलेंस की भिंड़त में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि शिबबाड़ी रोड पर यह टक्कर हुई। जिसमें शिवबाड़ी निवासी वरूण गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका पीबीएम में उपचार चल रहा है। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एम्बूलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी के बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने ले गई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।




No comments