ब्रेकिंग न्यूज़

महाबलीपुरम में स्थित चमत्कारी महाबली हनुमान मंदिर में आज विशेष आयोजन किया गया जहां 1001 दीपकों से दीपमाला बनाई गई ।

बीकानेर।22 जनवरी के दिन जहां अयोध्या में भगवान श्री राम के राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई है, इस उपलक्ष में गंगा शहर के महाबलीपुरम में स्थित चमत्कारी महाबली हनुमान मंदिर में आज विशेष आयोजन किया गया जहां 1001 दीपकों से दीपमाला बनाई गई l मंदिर के पुजारी श्याम जोशी और व्यवस्था संभाल रहे महेश तंवर ने बताया कि आज 11 किलो लड्डू का भोग व केक भक्तों में वितरित किया गया l उन्होंने जानकारी दी कि यह मंदिर बहुत चमत्कारी है और यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है lइस मंदिर में अखंड ज्योत पिछले 14 सालों से अनवरत चल रही है व सुबह शाम भक्तों की लाइन लगती है आज इस विशेष आरती में मंदिर के संस्थापक बोथरा परिवार के सदस्य कन्हैयालाल बोथरा ने भक्तों का आभार जताया l

No comments