ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रखा कार्यक्रम।

बीकानेर । धर्मचंद सारस्वत। खारड़ा। अयोध्या में श्रीराम राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जिले में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। गांव से लेकर शहर तक जय श्रीराम की जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान शोभा यात्रा के बाद क्षेत्र के मंदिरों में अनुष्ठान के साथ भजन, कीर्तन, अखंड रामायण और धार्मिक आयोजन शुरू किए गए।इसी क्रम में खारड़ा के ठाकुर जी मंदिर में सुबह से ही भजन कीर्तन और हवन यज्ञ किया गया। और शाम को हरिराम बाबा के मंदिर में सजावट और दीपमाला से मंदिर को शोभायमान किया गया वही मंदिर में सुंदरकांड मंडली द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन रखा गया । 
राजेरा में गांव के युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिनसे ग्रामीणों भाग लिया उसके बाद राजेरा स्थित शिव धोरा पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया।शेरेरा में माताजी मंदिर से होते हुए गांव और बाजार की मुख्य गलियों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में बच्चो द्वारा भगवान राम ,सीता, लक्ष्मण ,हनुमान के रूप धरे गए । 

ग्राम पंचायत रूणिया बड़ाबास में रविवार रात्रि को हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन रखा गया और सोमवार सुबह गांव की मुख्य गलियों से होते हुए हनुमान जी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई

No comments