ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गणेश मंदिर में महाआरती, दीपमालिका सजाईआतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

 बीकानेर (नसं)। अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक अवसर पर कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में विविध आयोजन किये गये। इस अवसर पर महाआरती की गई एवं मन्दिर परिसर में झिलमिलाती दीपमालिका भी सजाई गई। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों ने भगवान श्रीराम के जयकारों से आसमान गुंजा दिया। सायंकाल आतिशबाजी की गई तथा अयोध्या में जन्मस्थान पर भगवान श्री रामलला के विराजमान होने पर एक दूसरे को बधाई देते हुए श्रद्धालुओं ने मुंह मीठा करवाया।

No comments