ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यलय मे एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक मीटिंग रखी गई।

 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यलय मे एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक मीटिंग रखी गई इस मीटिंग में फो फोस्टट्रैक सर्टिफिकेट के लिए ट्रेनिंग दी गई इस मीटिंग में सर्टिफिकेट के साथ पिछले ट्रेनिंग जो हो चुकी है उनके सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए हैं अंगदान की शपथ दिलाई गई और खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूड सेफ्टी से संबंधित बातें भी व्यापारियों को बताई गई । 
आज की मीटिंग मे सीएमएचओ अबरार अहमद जी भी पधारे उन्होंने सभी व्यापारियों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया एवं उन्होंने शपथ दिलाई की हर एक व्यक्ति अंगदान करें जिससे जो व्यक्ति किसी भी तरह से विकलांग हो गया उसे नया जीवनदान दिया जा सके इसके लिए सभी को शपथ दिलाई सभी व्यापारियों को हिदायत दी कि वह फूड प्रोडक्ट जो भी बनाएं या बेचे वह शुद्ध उच्च क्वालिटी का हो जिसके लिए सरकार ने बहुत बड़ी आगे के लिए योजना बना रखी है जिसके तहत ही फॉसटेक सर्टिफिकेट दिए जाएंगे जिसके अंदर ये ज्ञान दिया जायेगा फुड आइटम किस तरह से रखना है एव किस तरह से वितरित करना है जिससे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ना हो। 
आज की मीटिंग मे बीकानेर के चारो एफएसओ भी पधारे फुड fso भानु प्रताप सिंह जी श्रवन सिंह जी राकेश जी गोदारा व सुरेंद्र शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में व्यापारियो को आगे आने वाले समय में सरकार द्वारा जो नई नीति बनाई गई है उसका पालन करने एवम सब जनता के हित के अन्दर व्यापार करने 
का संदेश दिया और उनको कहा की सब व्यापारी फुड के प्रति जागरूक हो जो स्वास्थ्य के लिए लाबदायक हो उस तरह का फुड बनाएं एव श्रीगंगानगर से पधारे दीपक सिंगला व पूर्व फुड स्पेकेटर हरिराम जी ने फॉसटेक के बारे मे सभी व्यापारियों को अच्छी तरह से से ट्रेनिग दी और बताया की फुड आइटम को किस तरह से रखा जाता अंत में सब व्यापारीयों संतुष्ट किया की व फुड अच्छी क्वालिटी का बनायेंगे आज की मीटिंग मे की व्यस्था सचिव वेद प्रकाश अग्रवाल व उपाध्याक्ष हेतराम गौड़ ने की। 
आज की मीटिंग में फुड इंडस्ट्री से संबंधित दाल मिल से संबंधित होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी और भूजिया पापड़ रसगुला उद्योग से जुड़े व्यापारी शामिल हुवे इनके साथ मिठाई उद्योग से जुड़े व्यापारी व वेंडर व्यवसाय से जुड़े व्यापारी भी शामिल हुवे
सबने अपनी अपनी शंकाएं रखी एवम उनका समाधान हुआ धन्यवाद

No comments