विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजेंद्र मूँड ने जनता के प्रति जताया आभार।
बीकानेर ।धर्मचन्द सारस्वत । लूनकरणसर । लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र मे आज ढाणी भोपालाराम. सहजरासर. कुजटी. खारी. धीरेरा स्टेशन. उत्तमदेसर. बंधा.में आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव डॉ राजेंद्र मूंड ने कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार वोट के रूप में दिया हैं वह हमेशा दिल में रहेगा। हार और जीत की कोई बात नहीं बस जनता के बीच हमेशा बना रहूंगा। उनके हर सुख-दुख में साथ रहूंगा। उन्होने कहा कि जिन्होंने चुनाव के दौरान वोट देकर मदद किया या नहीं दिया उन्हें भी दिल से आभार प्रकट करते है। आगे भी जनता के साथ हर मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर तैयार खड़ा रहूंगा । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।




No comments