सिविल सेवा टेनिस खेल प्रतियोगीता में बीकानेर की टीम बनी चैंपियन।
बीकानेर। 30 जनवरी। झालावाड में दिनांक 27 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित10वीं राजस्थान अतंर संभागीय सिविल सेवा खेल कूद प्रतियोगिता में टेनिस खेल में बीकानेर जिले की टीम चैंपियन रही। टीम के डॉक्टर शंकर लाल झाखड़ ने बताया कि बीकानेर टीम ने फाइनल मैच में जोधपुर टीम को 3-1 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। बीकानेर टीम के चैंपियन बनने पर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया तथा एस.पी़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंग लाल महावर तथा पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी ने टीम को जीत के लिए बधाई दी।




No comments