भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं विख्यात समाजसेवी श्री अरविंद जायसवाल की पूर्व कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह से शिष्टाचार भेंटवार्ता।
गोरखपुर।14 मार्च, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं विख्यात समाजसेवी श्री अरविंद जायसवाल ने आज वरिष्ठ शिक्षाविद एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह से शिष्टाचार भेंटवार्ता की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने श्री जयसवाल को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति उपहार स्वरूप भेंट की।




No comments