देश के विकास में युवाओं की भूमिका अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का द्वितीय दिवस l
बीकानेर, 8 जनवरी lयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अंतर जिला आदान प्रदान कार्यक्रम माय भारत, नेहरू युवा केन्द्र बीकानेर के तत्वावधान में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सुबह प्रभात फैरी, राम मंदिर उदासर में स्वच्छता श्रमदान किया। आज मुख्य अतिथि के रूप संजू रानी बिश्नोई SI साइबर अपराध नियंत्रण पुलिस थाना, बीकानेर ने साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी दी व जन जागरूकता की अपील की। साइबर सिक्योरिटी पुलिस विभाग के प्रोग्रामर श्री शिवकुमार शर्मा ने संचार साथी पोर्टल के बारे में बताया व प्रोजेक्टर के द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों का PPT के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया।
वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI से बचने के लिए तीन प्रकार के नियम बताएं - थोड़ा रुकें, फिर सोचें, फिर निर्णय लेवें। सोशल मीडिया ऐप पर पार्ट टाइम जॉब के झांसे में न आएं। अपने मोबाइल फोन में एंटी वायरस इंस्टॉल करके रखें। अपने Email या अन्य सोशल मीडिया ऐप के पासवर्ड मजबूत रखें। श्री शशांक शेखर जोशी (बिजनेस केसलेटंट) डायरेक्टर दक्ष सिक्योर सर्विसेज प्रा.लि. ने बताया कि युवाओं को शिक्षा और कौशल में अग्रणी रहने के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या में न्यूज़ पेपर पढ़ना, मैगजीन पढ़ना और युवाओं को स्वरोजगार के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। श्री गोपाल सुथार CA ने बताया कि CA ऑडिट,अकाउंटिंग एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला युवा अधिकारी रुबिपाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना अंतर्गत अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की रूपरेखा के बारे में बताते हुए विकसित भारत के लघु उद्योग के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मंच संचालन मदन चारण ने किया। सांध्यकाल में युवाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों कर बूंदी जिले की संस्कृति से रुबरू करवाया। कार्यक्रम में पूर्व एनवाईसी मनोहरसिंह भाटी, नेहरू युवा केन्द्र लेखाकार छोटूराम पुनिया, युवा नेता मांगीलाल खाजूवाला, मोहनसिंह NSS, निशांत दुहन सहित बूंदी जिले से आये युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।

.jpg)

No comments