ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम दूसरे दिन दी साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी l

बीकानेर, 8 जनवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रभात फैरी निकली गई और उदासर के राम मंदिर में स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। 
बुधवार के कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप साइबर अपराध नियंत्रण पुलिस थाना की एसआई संजू रानी बिश्नोई थी। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी दी व जन जागरूकता की अपील की। साइबर सिक्योरिटी पुलिस विभाग के प्रोग्रामर शिवकुमार शर्मा ने संचार साथी पोर्टल के बारे में बताया व साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों की कहानियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बचने के लिए तीन प्रकार के नियम बताए गए हैं।

इनमें 'थोड़ा रुकें, फिर सोचें और फिर निर्णय लेवें' प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ऐप पर पार्ट टाइम जॉब के झांसे में न आएं। अपने मोबाइल फोन में एंटी वायरस इंस्टॉल करके रखें। अपने ईमेल या अन्य सोशल मीडिया ऐप के पासवर्ड मजबूत रखें। श्री शशांक शेखर जोशी (बिजनेस केसलेटंट) डायरेक्टर दक्ष सिक्योर सर्विसेज प्रा.लि. ने बताया कि युवाओं को शिक्षा और कौशल में अग्रणी रहने के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या में न्यूज़ पेपर पढ़ना, मैगजीन पढ़ना और युवाओं को स्वरोजगार के लिए कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। सीए श्री गोपाल सुथार ने ऑडिट,अकाउंटिंग एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला युवा अधिकारी रुबिपाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना अंतर्गत अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की रूपरेखा के बारे में बताते हुए विकसित भारत के लघु उद्योग के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मंच संचालन मदन चारण ने किया। सांध्यकाल में युवाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों कर बूंदी जिले की संस्कृति से रुबरू करवाया। कार्यक्रम में पूर्व एनवाईसी मनोहरसिंह भाटी, नेहरू युवा केन्द्र लेखाकार छोटूराम पुनिया, युवा नेता मांगीलाल खाजूवाला, मोहनसिंह एनएसएस8 निशांत दुहन सहित बूंदी जिले से आये युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।


No comments