ब्रेकिंग न्यूज़

मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन के द्वारा कपड़े से निर्मित बैग एवं पौधों के वितरण का कार्यक्रम रखा गया।


बीकानेर।महिला अधिकारिकता एवं समग्र शिक्षा बीकानेर पंचायत समिति में डॉ.सुमन चौधरी के निर्देशानुसार कपड़े से निर्मित बैग एवं पौधों के वितरण का कार्यक्रम रखा गया, इस दौरान हरेक व्यक्ति को एक-एक पौधा व एक-एक कपड़े के थैलों का वितरण किया गया सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैलियों पर निर्भरता को ख़त्म किया जा सके । 
डॉ अनुराधा सक्सेना जी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शानदार काम कर रहे हैं, आपकी संस्था नि.शुल्क बैग वितरण पौधे वितरण कर निःसंदेह आज के युग में पर्यावरण को बचाने हेतु सम्पूर्ण मानवजाति को प्रेरित कर समाज को जो योगदान दिया है।संस्था के द्वारा महिलाओं को लगातार रोज़गार प्रदान कर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है।इस दौरान रामकुमार शीलू मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया की पर्यावरण में प्रकृति के संरक्षण के क्षेत्र में आपकी संस्था निरंतर कार्य कर रही है श्रीमती चंद्रकला चौधरी जी ने बताया पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज के हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी का आपने बखूबी बोध कराया है। ये आवश्यक कार्य संस्था प्रतिवर्ष आयोजित करती है सदैव फ़ाउंडेशन की टीम उर्जा व लगन से कार्य करती है। इस दौरान ज्योति चौधरी राम कुमार शीलू मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , श्रीमान नरसिंह सोडा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती संतोष चौधरी वरिष्ठ सहायक, दिनेश वरिष्ठ सहायक , सुभाष ज्योतिषी सहायक कर्मी डूंगर सिंह, अयूब अली, संस्था के टीम के सदस्य मौजूद रहे।

No comments