शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव में सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी हुए सम्मानित।
बीकानेर 5 सितम्बर, 2025। भारत रत्न, दार्शनिक, विख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति के ऊर्जावान से.नि. शिक्षा अधिकारियों द्वारा ‘शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव’ समारोह का आयोजन शिव मन्दिर प्रन्यास भवन, जयनारायण व्यास नगर, बीकानेर में उत्साहपूर्वक किया। वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ शुभारम्भ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। वरिष्ठ शिक्षक एवं पदाधिकारी शिवनाम सिंह, सुरेश कुमार मित्तल, रामकिशोर शर्मा एवं डा. संजय सिंह सेंगर कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मंचस्थ रहे। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया, समिति का परिचय एवं वार्षिक लेखाजोख तथा सचिव रामकिशोर शर्मा ने वार्षिक प्रतिवदेन प्रस्तुत किया। श्याम कृष्ण त्रिवेदी, मधु अग्रवाल, शिवनाम सिंह, डॉ. संजय सेंगर, जयश्री चौरसिया, गोपाल पालीवाल, हरिशंकर सुथार, राजाराम स्वर्णकार ने काव्यपाठ किया तथा डा. एस. राधाकृष्णन के जीवनवृत पर विचार व्यक्त किये। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि शिक्षक सम्मान के अन्तर्गत 90 वर्षीय भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को राजऋषि सम्मान प्रदान किया गया, उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को यह सम्मान सौंपा। 80 वर्षीय श्याम कृष्ण त्रिवेदी एवं इन्द्रसिंह शेखावत को शिक्षक महर्षि सम्मान से तथा 70 वर्षीय गोपाल पालीवाल, चन्द्र प्रकाश शर्मा, श्रीमती बलविन्द्र कौर एवं श्री प्रदीप कच्छावा को को शिक्षक ऋषि सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान के अन्तर्गत 10वीं बोर्ड परीक्षा में बीकानेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संवित् शिक्षण संस्थान के छात्र दुष्यन्त गहलोत को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। नये सदस्यों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। सम्पादक मोहनलाल जांँगिड़ ने ज्ञान ज्योति-2025 स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन अतिथियों से करवाया तथा स्मारिका के बारे में जानकारी दी। राजेन्द्र कुमार गर्ग, विजय शंकर आचार्य, रतन सारस्वत, मीना शर्मा, इन्द्रमन शर्मा, संदीप भार्गव, घनश्याम सिंह, राधेश्याम तनेजा, मोहम्मद हारून, शंकरलाल मोदी, दिनेश मित्तल, एस.एस. भाटी सहित अनेक शिक्षाविद सदस्य उपस्थित रहे। कुशल मंच संचालन मोहन लाल जाँगिड़ ने किया।




No comments