संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार से जयपुर रेल्वे स्टेशन पर राजेन्द्र मोदी ने की मुलाकात
जयपुर (नि.सं.) भारत के राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेने नागपुर से जोधपुर जा रहे संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मार्गदर्शक इंद्रेश कुमारजी से जयपुर रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी एडवोकेट व भाजपा नेता राजेन्द्र मोदी ने एक शिष्टाचार मुलाकात की । जहां वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र मोदी द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए इंद्रेश कुमारजी ने बताया कि जोधपुर की इस बैठक में संघ से प्रेरित 32 विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन महामंत्री सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मंथन करेंगे । इस अवसर पर संघ से प्रेरित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कुछ सदस्यों ने भी समाजसेवी फारूक अहमद खान के नेतृत्व में इंद्रेश जी से मुलाकात की ।




No comments