ब्रेकिंग न्यूज़

फिट इण्डिया मिशन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमो का हुआ समापन।

बीकानेर, 1 सितंबर 2025: सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (एसपीएमसी), बीकानेर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमो का रविवार को समापन हुआ।
 महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. रेखा आचार्य ने समापन समारोह में छात्र-छात्राओं को अपने परिवार और आसपास के लोगों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। नोडल अधिकारी (खेल) डॉ. बी.के. बिनावरा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया, जबकि सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद ज़ीशान ने कार्यक्रम का संचालन किया। 
अंतिम दिन एसपीएमसी टाईगर्स और एसपीएमसी रॉयल्स के बीच क्रिकेट और रस्साकसी के रोमांचक मुकाबले हुए। दोनों टीमों के कप्तान क्रमशः संजय गुर्जर और अनूप चौधरी थे। इन प्रतियोगिताओं में एसपीएमसी टाईगर्स ने जीत हासिल की। विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments