ब्रेकिंग न्यूज़

राधाष्टमी पर हुआ बहुत ही शानदार एतिहासिक कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ ,तोलाराम मारू । उप खंड मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास मे स्थित गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली ने मनाई राधाष्टमी। धूमधाम से राधा कृष्ण की जोड़ी ने मोह लिया सबका मन। राधाष्टमी के पर्व पर कस्बें में राधा प्रेमियों ने हर्षोल्लास के साथ राधारानी का जन्मोत्सव मनाया कस्बें के  बिग्गा बास में गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली द्वारा राधाष्टमी का उत्सव मनाया गया। यहां नन्हीं बालिकाएं राधारानी वेष भूसा  में सजधज कर पहुंची। महिलाएं ने अपने लड्डू गोपाल को खूब  श्रृंगार कर लाई यहां  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया  वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मूंधड़ा ने बताया कि यहाँ राधा कृष्ण की जोड़ी ने सबका मन मोह लिया। महक मूंधड़ा व तारा कुमावत ने गज़ब का बहुत ही शानदार राधा कृष्ण की पोशाक पहनी।इस दौरान मंडल की महिलाओं सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। भजन कीर्तन का आयोजन संपन्न हुआ व झूमते हुए महिलाओं ने आनंद लिया।

No comments