ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: सुजानदेसर में लोक देवता बाबा रामदेवजी का मेला धूमधाम से भरा,उमड़ा आस्था का सैलाब |

बीकानेर।जानदेसर में भरा बाबा रामदेव जी का मेला,दूर दराज से दर्शनार्थी आए मेले में, खान-पान की दुकानों समेत झूलो का आनंद लिया। 
सत्य वृतांत समाचार,बीकानेर शहर के समीप सुजानदेसर में आज दसवीं पर बाबा रामदेव जी का विशाल मेला भरा। बीकानेर समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री पहुंचे मेले में। बड़ी सख्या में दर्शनार्थियों की लंबी लाइनें लगी, महिला पुरुष बच्चों समेत आराम से दर्शन कर बाबा से अरदास लगाई। मेले में खान-पान की वस्तुओं समेत खिलौने की भी दुकानें लगी। मेला परिसर पूरा खचा-खच भरा हुआ बड़ी शोभा दे रहा था, प्रशासन की भी व्यवस्था मेले में रही।

No comments