महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नं. 3 में भेंट किया एयर कंडीशनर।
बीकानेर,1 अक्टूबर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मंजूलता श्रीमाली ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 के टीकाकरण कक्ष में मरीजों व बच्चों की सुविधा के लिए एक एयर कंडीशनर भेंट किया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश साध एवं डॉ. सुचित्रा जनागल ने श्रीमती मंजू श्रीमाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम से मरीजों को राहत दिलाने के लिए एसी भेंटकर पुनीत कार्य किया है।




No comments