ब्रेकिंग न्यूज़

सभी संगठनों को एकजुट करने में लगी गौ पुत्री सखी कृष्णा ।

धर्मचंद सारस्वत ,आगरा।आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गौ पुत्री सखी कृष्णा हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी से श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ पूर्ण करके मोनू मानेश्वर की टीम गौ रक्षक भोलू भाई और गौ रक्षक आश्विन कुमार के साथ मथुरा पहुंचे तथा बरसाना वाले फरसा वाले महाराज से सभी कार्यकर्ता मिले और गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने के लिए एकजुट होकर की बात कही तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज के बारे में जानकारी दी तो फरसा वाले महाराज जी ने कहा कि सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने वाले लोगों के हम सभी साथ हैं और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए हमारी पूरी टीम आपके साथ हैं तथा मोनू मानेश्वर की टीम ने भी समर्थन दिया और गौ रक्षक भोलू भाई ने कहा कि भारत देश में संत समाज में दो संत ऐसे हैं जो गौ माताओं के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहते हैं एक फरसा वाले महाराज जी और दूसरे गौ पुत्र धर्म दास महाराज दोनों की सभी भारतवासियों को सहयोग करना चाहिए क्योंकि कलियुग में केवल संत कृपा से ही उद्धार होगा। सभी भारतवासियों से अपील है कि *पानी पियो छान के, गुरु बनाओ जान के* भारत देश में जो संत अच्छे हैं उनकी आत्मा को परमात्मा से मिलते हुए देखो और समझों तभी उसको गुरु बनाओ। गुरु का मतलब जीवन का उद्धार होना है। कलयुगी माया से निकला है। *जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी* बाकी जैसी आपकी इच्छा जैसी इच्छा रखोगे वैसा ही फल भोगोगे। ऐसा इतिहास गवाह है वेदों पुराणों में वर्णन है। 

No comments