ब्रेकिंग न्यूज़

बुधवार को लगातार दूसरे दिन खाद्य मंत्री से मिले आमजन, दिनभर चला शुभकामनाएं देने का सिलसिला।

बीकानेर, 22 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन सादुलगंज स्थित अपने आवास पर आमजन से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। बुधवार को भी सुबह से शहर और लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री श्री गोदारा से मुलाकात की। यह क्रम पूरे दिन जारी रहा। मंत्री श्री गोदारा ने शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में नई खुशियां लाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार आमजन के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों के लिए संबल बनी हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों तक इनकी जानकारी पहुंचाने का प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री गोदारा ने मंगलवार को भी दिनभर आमजन से मुलाकात की। बुधवार को भी यह क्रम दिनभर चला। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

No comments