ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर की रिपोर्ट पायोजी मैंने राम रतन धन पायो.." भजन गाकर उपस्थित जनों को कानून मंत्री ने किया मंत्रमुग्ध l

बीकानेर, 27 दिसंबर।केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पूगल रोड़ स्थित माखन भोग उत्सव कुंज में चल रही श्री कृष्ण कथा में पहुंचे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित इस कथा में केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने ''राम रतन धन पायो..'' भजन गाकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
इस अवसर पर कथा वाचक साध्वी सुश्री जयंती भारती ने मीरा प्रसंग सुनाया। साथ ही बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा ''संतुलन- तू है शक्ति'' प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।''संतुलन- तू है शक्ति'' प्रोजेक्ट महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा के उन्मूलन के लिए काम करता है। 
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज की देखरेख में कथा का आयोजन 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है। 
 
इस अवसर पर कथा में केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल के अलावा श्री श्याम पंचारिया, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष श्री डी पी पचिसिया, श्री चंपालाल शर्मा, श्री ओमप्रकाश सारस्वत, श्री मनोज शर्मा,श्री रामकिशन अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री महावीर शर्मा, एडवोकेट श्री गणेश समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments