ब्रेकिंग न्यूज़

कोलायत की रिपोर्ट lरेलवे विभाग ने आधुनिक तानिकी का विस्तार, अब ट्रेनों की गति 110 से सीधा 130 कि. मी/घंटे से दौड़ेगी l

कोलायतl उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन की ओर से लालगढ़-फलोदी खंड में तकनिकी के क्षेत्र में नवीनीकरण किया जा रहा है जिसमे ट्रेनो की गति 110 किमी/घंटे बढ़ाकर 130 हो जाएगी, लालगढ़ -फलोदी रेलवे खंड पर ट्रैक मेंटेनेंस जारी रहा मेंटेनेंस के बाद इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा करने की तैयारी चल रही है। इससे यात्रियों का सफर समय घटेगा और इस सेक्शन पर ज़्यादा ट्रेनों के परिचालन की संभावना बढ़ सकेगी |
 *​क्या काम हो रहा है और असर क्या पड़ा?* 
कोलायत रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को बड़े स्तर पर ट्रैक मेंटेनेंस किया जा रहा है , अभी लालगढ़ –फलोदी (औसतन 80 किमी) रहती है l
​ *स्पीड बढ़ने के बाद क्या बदलेगा?* 
        ट्रैक, स्लीपर, बैलास्ट और अलाइनमेंट के अपग्रेड के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी/घंटा, और तकनीकी मंज़ूरी होने पर 150 किमी/घंटा तक की जा सकती है।
स्पीड बढ़ने से कोलायत रेलवे मेट सत्यपाल बकोलिया ने बताया कि लालगढ़ –फलोदी गाड़ियों की स्पीड बढ़ने से रनिंग, स्मूथ एवं शार्प होंगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी, साथ ही प्रथम TWS पॉइंटिंग एन्ड क्रोसिंग नवीनीकरण हो रहे है इससे मेंटिन्स की लागत एवं समय की बचत होंगी, साथ ही रेलवे मंडल की योजना है की सम्पूर्ण भारत में आधुनिकिकरण हो ताकि इसी रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की गुंजाइश ओर इंटरसिटी जैसी तेज़ ट्रेनों का टाइम‑टेबल और आकर्षक बनाया जा सके l
*आगे क्या होगा?* 

फिलहाल पंडौल पर काम चल रहा है; रेलवे सूत्रों के मुताबिक इसी तरह के ट्रैक मेंटेनेंस/अपग्रेड कार्य अन्य स्टेशनों और सेक्शनों पर भी किए जाएंगे सभी आवश्यक तकनीकी मानकों और ट्रायल पूरे होने के बाद ही नई अधिकतम गति को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा। TWS पॉइंटिंग एन्ड क्रोसिंगनवीनीकरण के दौरान सी. से. इंजी. किशन लाल, सहायक मंडल इंजी. जीतेन्द्र ओसवाल, सहित रेलवे अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

No comments