अरावली बचाओ संघर्ष समिति के युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च l
बीकानेर lदिनांक 27/12/2025 शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा के अरावली बचाने की माँग को लेकर बीकानेर में राजकीय डूंगर महाविद्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज करवाया lकांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा ने कहा की अरावली हमारे प्रदेश की जीवन रेखा है लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार सर्वोच्च न्यायालय का सहारा लेकर अरावली को नष्ट करना चाहती है जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता l
कुकणा ने कहा की केन्द्र सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के आदेश जारी कर रही है लेकिन देश की जनता समझदार है जब तक केन्द्र सरकार अपने जारी किए गए फरमान को वापिस नहीं ले लेती तब तक अरावली को बचाने की हमारी लड़ाई जारी रहेगी l
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा ने कहा की अरावली को खत्म करने की केन्द्र सरकार की नीयत है जिसको लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है,अगर सरकार ने समय रहते अपना फैसला नहीं बदला तो हम आर पार लड़ेंगे
एनएसयूआई के बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कहा की अरावली ने मरुस्थल के विस्तार को रोक रखा है इसलिए केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है की वो अरावली को संरक्षित रखने के लिए प्रयास करे लेकिन सरकार इसके उल्टा अरावली को नष्ट करने का प्रयास कर रही है जो असहनीय है l
इस अवसर पर रोहित बाना,राजेश गेदर,मोहित चारण,गौरीशंकर कुमावत,पार्थ शर्मा,मोहित सैन,प्रद्युमन सिंह सोढ़ा,योगी बन्ना,दीपक गहलोत सहित सैंकड़ों कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




No comments