अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण सम्मेलन!!मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर (राज.) l
जोधपुर ,(धर्मचंद सारस्वत) l अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित सारस्वत ग्लोबल एक्सपो के उद्घाटन समारोह में सहभागिता कर अत्यंत गौरव और हर्ष की अनुभूति हुई।इस गरिमामय अवसर पर काशी पीठ के पीठाधीश्वर परम पूज्य सम्यमिन्द्र तीर्थ स्वामी जी,राजस्थान सरकार के कानून मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी,माननीय सांसद, चित्तौड़गढ़ श्री सी.पी. जोशी जी,घनश्याम जी ओझा ,सुशील जी ओझा हस्तीमल जी सारस्वत ,किशन जी गोस्वामी ,अजीत जी गुंजरीकर सहित देश–विदेश से पधारे सारस्वत समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सारस्वत ग्लोबल एक्सपो समाज के उदीयमान, प्रतिभावान एवं कर्मठ प्रबुद्धजनों को अपने व्यवसाय, नवाचार एवं उद्यमिता को वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




No comments