कोलायत के चानी गांव में कीचड़ व गंदे पानी से भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान l
चानी /गजनेर, (राकेश कुमार) lचानी गांव में आम रास्ते पर कीचड़ जमा होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं महिला, बुजुर्गों का इस रास्ते से निकलना दुर्भर हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया, कि इस समस्या के बारे में कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को अवगत कराने के साथ ही जनप्रतिनिधियों का आवागमन भी इसी रास्ते से आना जाना होता है उसके के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
इससे ग्रामीणों में पंचायत व प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। गांव के आम रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है, कि ग्रामीण कीचड़ से ही होकर आवागमन करने को विवश हैं। बरसात के दिनों में हालात ओर भी ज्यादा ख़राब हो जाती है जिससे मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है।




No comments