ब्रेकिंग न्यूज़

कोटासर गांव के भोमियाजी दादोसा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 21 से,बैनर का हुआ विमोचन l

कोटासर गांव के भोमियाजी दादोसा महाराज के मंदिर में आगामी 21 जनवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा आगामी 21 से 27 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर सवा बारह बजे से शाम चार बजे तक होगा। कथा का वाचन पंडित राकेश भाई पारीक के श्रीमुख से होगा। गांव के मुख्य गुवाड़ में ग्राम वासियों ने बैनर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में माल सिंह राठौड़, हरदास रामावत, मूलाराम सारण, जगदीश प्रसाद जोशी, श्याम सुंदर जोशी, मदनलाल जोशी, प्रेम सिंह चौहान, राजू सिंह राठौड़, बुधराम, जालू राम ,जेठू सिंह, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूनम चंद, सरवन राम,हनुमान राम सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कथा के प्रचार के लिए गांव में टोलिया बना कर युवाओं को प्रचार प्रसार एवं कथा की व्यवस्था का कार्य संभलाया गया।

No comments