ब्रेकिंग न्यूज़

सूडसर की रिपोर्ट, दुलचासर गांव में पंचम हिन्दू धर्म सम्मेलन 25 को, प्रचार-प्रसार हेतु बैनर का हुआ विमोचन l

सूडसर उपतहसील क्षेत्र में पंचम ग्राम हिन्दू धर्म सम्मेलन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है और शनिवार को धर्म सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को लेकर बैनर का विमोचन किया गया। रूघनाथ जी एवं जैयमलदासजी महाराज के मंदिर प्रांगण में महंत त्रिलोकदास महाराज की सान्निध्य में बैनर विमोचन हुआ एवं धर्म सम्मेलन के लिए पीले चावल किए गए। इस दौरान हिन्दू धर्म सम्मेलन कार्यकारिणी व अन्य सदस्यों की बैठक अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में हिन्दू सम्मेलन के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर जिम्मेवारी सौंपी गई। इस दौरान मंच व्यवस्था व संतों के अभिनंदन व वंदन के लिए भागीरथ ओझा के नेतृत्व में सात सदस्यीय स्वागत कमेटी बनाई गई। इस दौरान हनुमानजी चालीसा पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पं. सुनील जाजड़ा, पं. मोहनलाल शर्मा, पं. प्रहलाद शर्मा, पं. ललित शर्मा समेत 11 सदस्यीय धार्मिक कार्यक्रम कमेटी का गठन किया गया। धार्मिक अंत्याक्षरी के लिए इस कमेटी को दायित्व दिया गया है। धर्म यात्रा व कलश यात्रा के लिए ओमप्रकाश सारस्वत के नेतृत्व में 15 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इस दौरान धर्म यात्रा टेऊ ठाकुरजी के मंदिर से शुरु होकर सूडसर मुख्य बाजार में से होते हुए सूडसर मुख्य चौपाल, वीर तेजाजी गोशाला, तेजाजी मंदिर, देराजसर की मुख्य चौपाल, ठाकुरजी मंदिर से मुख्य बस स्टैंड से होकर गोपालसर गांव की मुख्य चौपाल, हरीराम जी महाराज के मंदिर, शिव मढ़ी, सेनजी महाराज के मंदिर, भोमियाजी मंदिर, लखासर फांटे से होते हुए नायकान नलकूप मोहल्ला, विश्वकर्मा मंदिर, मीठिया कुंआ चौपाल हनुमानजी मंदिर, सत्यनारायण जी मंदिर, गुसांईजी मंदिर से ओझा मोहल्ले से होते हुए माताजी मंदिर के बाद खारिया कुंआ मुख्य चौपाल के सभी मंदिरों की परिक्रमा के बाद धर्म हिन्दू सम्मेलन स्थल पर पहुंचेगी‌। इस अवसर पर प्रेमाराम महिया, बीरबल स्वामी, सुगनाराम जाजड़ा, सुनील नाई, धर्मेन्द्र स्वामी, बालचंद नाई, गोविन्द महिया, अरूण दर्जी, श्रीभगवान नाई, अजय जाजड़ा, महावीर सिंह चौहान, दिनेश सारस्वत, पवन स्वामी, विनोद तावणियां, पवन ओझा, ओमप्रकाश जाजड़ा, राजेन्द्र दिलढ़ानियां, रामनिवास ओझा, संत परमादास, संत रामस्वरूप, संत छोटूराम समेत बड़ी संख्या में अन्य धर्मप्रेमी जन मौजूद रहे।

No comments