ब्रेकिंग न्यूज़

खारड़ा की रिपोर्ट, ग्राम खारड़ा में मोनी अमावस्या पर हरिराम बाबा मंदिर परिसर में भव्य यज्ञ–हवन का आयोजन l

धर्मचंद सारस्वत,खारड़ा।मोनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज ग्राम खारड़ा स्थित हरिराम बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ यज्ञ हवन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।यज्ञ हवन का विधिवत आयोजन पंडित श्रवण कुमार शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मोनी अमावस्या का दिन विशेष पुण्यदायी होता है तथा इस दिन यज्ञ हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।वहीं पंडित शिवरतन शर्मा ने भी इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि मोनी अमावस्या पर किए गए यज्ञ, दान एवं धार्मिक अनुष्ठान का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन श्रद्धा और नियम से किए गए कर्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और ग्राम व क्षेत्र की खुशहाली में सहायक होते हैं।यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ अर्पित कर परिवार, गांव एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग श्रद्धालु उपस्थित रहे।यज्ञ हवन के पश्चात मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस धार्मिक आयोजन से ग्राम खारड़ा में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

No comments