दुलचासर गांव के संत जैमलदासजी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 25 जनवरी से, बैनर का हुआ विमोचन l
बीकानेर,( धर्मचंद सारस्वत) lदुलचासर गांव के संत जैयमलदासजी महाराज के 273 वीं बरसी के अवसर पर साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा व जागरण का आयोजन होगा। मंदिर में आयोजित होने वाली भागवत कथा के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को महंत त्रिलोकदास जी महाराज के सान्निध्य में बैनर का विमोचन किया गया। इस दौरान नानूराम महिया, बाबूलाल जाजड़ा, नंदलाल नाई, रामेश्वरलाल महिया, गोविंदसिंह परिहार, मुरलीधर मूंधड़ा, दिनेश सारस्वत, पवन स्वामी, ओमप्रकाश जाजड़ा, रमेश महिया, छगनलाल मूंधड़ा, पवन जाजड़ा, मांगीलाल स्वामी, राजेन्द्र दिलढ़ानियां, संत परमादास, संत रामस्वरूप, संत छोटूराम समेत अन्य धर्मप्रेमी जन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन समिति के अनुसार मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आगामी 25 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर सवा बारह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। कथा का वाचन ब्रजवासी श्रीधाम वृन्दावन के बालसंत चैतन्य कृष्ण दास महाराज के श्रीमुख से होगा। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है।




No comments