ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज की रिपोर्ट, सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के उसूलों से यह बात सत्य हुआ प्रयागराज में l

प्रयागराज। आपको बता दें कि प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पर जो आरोप लगाये थे वो झूठे हुए। एक कहना आज सत्य हो गई। *सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के उसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कागज के फूलों से* आज यह बात सत्य कर दी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने उन्होंने 24 घंटे से पहले ही पूरे कागज़ दिखा जाऐ जिससे पूरे भारत देश में सनसनी फ़ैल गई।3 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, 24 घंटे में शंकराचार्य होने का प्रमाण दें,नोटिस पर शंकराचार्य का पलटवारlप्रयागराज माघ मेले में पालकी रथ यात्रा रोकने के विरोध में धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। मेला प्राधिकरण ने 24 घंटे में यह साबित करने को कहा है कि वे ही असली शंकराचार्य हैं।रात 12 बजे कानूनगो अनिल कुमार शंकराचार्य के शिविर पहुंचे और समर्थकों से नोटिस रिसीव करने को कहा, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। इसके बाद सुबह शिविर के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
योगी सरकार पर शंकराचार्य की गर्जना।मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- शंकराचार्य वो है जिसे बाकी 3 पीठ शंकराचार्य कहते हैं। इसमें से 2 पीठ हमें शंकराचार्य कहते हैं। पिछले माघ मेले में हमको साथ लेकर स्नान कर चुके हैं।
अब आपको किस प्रमाण की जरूरत हैं। ये प्रशासन तय करेगा कि हम शंकराचार्य हैं कि नहीं। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री या भारत का राष्ट्रपति तय करेगा। भारत के राष्ट्रपति को भी अधिकार नहीं है कि वो तय करे कि कौन शंकराचार्य होगा। शंकराचार्य का निर्णय शंकराचार्य तय करेगा।
पुरी के शंकराचार्य ने हमारे बारे में कुछ नहीं कहा। वो तो साइलेंट हैं। पहले बताया गया कि उन्होंने विरोध किया। उनका सुप्रीम कोर्ट में जो एफिडेविट आया था जब हमने कापी निकाली तो उसमे लिखा था कि हमसे कोई समर्थन मांगा ही नहीं गया इसलिए हमने नहीं दिया। उनका इतना ही वक्तव्य है।तो दो शंकराचार्य का प्रत्यक्ष और तीसरे शंकराचार्य की मौन स्वीकृति हमारे साथ है। और कौन शंकराचार्य है ज्योतिषपीठ का। हम हैं निर्विवाद रूप से ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य हैं। अगर कोई कहता है कि मैं ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य हूं तो आकर बात करे।
शंकराचार्य ने कहना कि प्रशासन के माफी मांगने तक वे आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, हर मेले में प्रयागराज आऊंगा, लेकिन शिविर में नहीं, फुटपाथ पर रहूंगा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने गौ पुत्र यदुवेन्द्र कुमार हिन्दू को सारी जानकारी दी। अब देखना है कि भारत सरकार और केन्द्र सरकार क्या कार्रवाई करेगी। तथा भारतीय जनता पार्टी हुई फेल। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें एक ही हल है नहीं तो धर्म विरोधी पार्टी घोषित होगी

No comments