जयपुर की रिपोर्ट, ही दिन में 1011 हनुमान चालीसा के पाठ करने पर महाराज छगनदासजी ने बालाजी का विशेष घोटा प्रदान किया शगुन कंवर को l
जयपुर ( नि.सं.) lहोनहार बिरवान के होत चीकने पात इस लोकोक्ति को चरितार्थ किया है जयपुर निवासी मंजु कंवर-किशोर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री शगुन कंवर ने । जिसने निवारू रोड़ स्थित जय बाबा बालाजी धाम में घोटे वाले बाबाजी महाराज छगनदासजी द्वारा लिए गए सवा लाख हनुमान चालीसा के संकल्प की श्रृंखला को जारी रखते हुए एक ही दिन में 1011 हनुमान चालीसा के पाठ पूरे कर आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं ।
यह जानकारी देते हुए बालाजी के परम् भक्त समाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र मोदी ने बताया कि प्रतिभाशाली व्यक्ति के गुण बचपन से ही दिखाई देने लगते हैं । यह बच्ची शगुन कंवर भी बाबा के पदचिन्हों पर चल कर आगे जया किशोरीजी जैसा व्यक्तित्व हासिल करेगी, इसकी झलक इसके देदीप्यमान चेहरे से स्पष्ट झलकती है । महाराज छगन दासजी ने इसके कारनामे से खुश होकर बाबा के दरबार में इस बच्ची के लिए विशेष प्रार्थना की तथा इसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे बाबा का विशेष घोटा प्रदान कर इसका अभिनंदन किया तो हनुमान चालीसा के पाठ में संलग्न अन्य असंख्य भक्तगणों ने हृदय की गहराइयों से देवी तुल्य इस प्रतिभा का करतल ध्वनि से स्वागत किया ।




No comments