ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीडूंगरगढ़ के दो ख्याति प्राप्त साहित्यकार डा चेतन स्वामी व रवि राजपुरोहित को मिला अलग-अलग सम्मान कर दी उपाधि ।

श्रीडूंगरगढ़,( तोलाराम मारू )lसाहित्यिक गतिविधियों एवं आयोजनों के लिए प्रख्यात साहित्य मंडल, नाथद्वारा द्वारा श्रीनाथजी के पाटोत्सव के अवसर पर श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान से समादृत किया गया। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि सम्मेलन के नवम सत्र में साहित्य मंडल, नाथद्वारा का वर्ष 2026 का यह राष्ट्रीय सम्मान सामाजिक, साहित्यिक, शोधात्मक एवं सम्पादित विशिष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियों के आधार पर पुरोहित को प्रदान किया गया।इंटरनेशनल पोइटिक प्रोजेक्ट पॉलेण्ड में वर्ष 2017-18 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके साहित्यकार पुरोहित इससे पूर्व भी साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, तथा अनेकों संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डॉ. चेतन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ को ब्रज कांत साहित्य सम्मान, से सम्मानित किया गया। ख्याति प्राप्त साहित्यकार डा चेतन स्वामी को भी अनगिनत संस्थाओं व अन्य समारोह में सम्मानित किया गया है।एम. श्रीधर, तमिलनाडू को कमलादेवी अग्निहोत्री स्मृति सम्मान, रमेश पंडित, आगरा को पं. विश्वम्भर दयाल दौनेरिया सम्मान, विश्वनाथ तंवर, सरदारशहर को श्रीमती शारदा देवी स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

No comments