जयपुर की रिपोर्ट, खत्री समाज की अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक थिंकर्स मीट के लिए राजीव अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित l
जयपुर (नि.सं.) l माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चैरिटेबल ट्रस्ट तथा अखिल भारतीय खत्री-मोदी-अरोड़ा समन्वय समिति ने जयपुर के सुभाष नगर स्थित अभिनंदन बैंक्विट हॉल में 15 मार्च के प्रथम सत्र में द्वितीय तल पर आयोज्य अंतरराष्ट्रीय खत्री समाज की वैश्विक थिंकर्स मीट में वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति तथा राजस्थान सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे राजीव अरोड़ा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है ।
इस अवसर पर पर्यावरणविद् , समाजसेवी एडवोकेट व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेन्द्र मोदी ने बताया कि राजीव अरोड़ा राजस्थान में अंगदान जागरूकता के प्रति समर्पित है, जिनके प्रयासों से लाखों लोगों ने मृत्यु उपरांत देहदान एवं अंगदान की शपथ ली है तथा हजारों मृतकों के अंगदान से समाज में एक नई मुस्कान खिली है । इसके अलावा राजीव अरोड़ा ने मिलावट खोरी के खिलाफ जन जागरूकता मोर्चा गठित किया है तथा सैन्य परिवार एवं शहीदों के बच्चों की शिक्षा का बीड़ा उठाया हुआ है । आप सद्भावना के सिपाही संगठन, फेडरेशन आफ राजस्थान एक्सपोर्ट्स, युनिराज एलुमिनी फेडरेशन तथा जयपुर सिटीजन फॉर्म के चेयरमैन है ।
राजीव अरोड़ा ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए इस अवसर पर कहा कि संपूर्ण खत्री समाज के सभी घटकों को संगठित करने और परस्पर विभिन्न समुदायों में रिश्ते करवाने के काम में खत्री राजेन्द्र मोदी तन मन धन से पिछले दो दशकों से समर्पित हैं । उन्होंने सर्व समाज से आव्हान किया कि वे इस संस्था की थीम को समझें और विवाह योग्य युवक युवतियां ऐसे सम्मेलन में आकर अपने जीवन साथी की तलाश पूरी करें । इस अवसर पर युवा समाजसेवी महेश मोदी, सतीश मोदी, अशोक मोदी, रतन देवी मोदी, मीना अरोड़ा, तरुणा ब्रह्म खत्री, डॉक्टर भूमिका बिहानी, डॉक्टर कीर्ति सचदेवा, राम प्रकाश मोदी तथा नामचीन फर्नीचर व्यवसायी राहुल खत्री आदि कई व्यक्तियों ने खत्री राजेन्द्र मोदी के साथ राजीव अरोड़ा से संपर्क किया तथा उनका स्वागत सत्कार किया ।




No comments