ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर की रिपोर्ट, खत्री समाज के अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन में समाजसेवी रवि नैय्यर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित l

जयपुर (नि.सं.) माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चैरिटेबल ट्रस्ट तथा अखिल भारतीय खत्री-मोदी-अरोड़ा समन्वय समिति ने जयपुर के सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित अभिनंदन बैंक्विट हॉल में 15 मार्च के द्वितीय सत्र में द्वितीय तल पर आयोज्य संपूर्ण खत्री समाज के अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी, गौ सेवा के प्रति समर्पित तथा आदर्श नगर राजा पार्क से भाजपा विधायक प्रत्याशी रवि जी नैय्यर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है । इस अवसर पर पर्यावरणविद् , समाजसेवी एडवोकेट व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेन्द्र मोदी ने बताया कि रवि नैय्यर गौ सेवा व समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं तथा आज भी दिन में 16 घंटे काम करते हैं ।  
रवि नैय्यर ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए इस अवसर पर कहा कि संपूर्ण खत्री समाज के सभी घटकों को संगठित करने और परस्पर विभिन्न समुदायों में रिश्ते करवाने के काम में खत्री राजेन्द्र मोदी सिख खत्री, सिंधी खत्री, तैलीय खत्री, मुल्तानी खत्री, भाटिया खत्री, अरोड़ा खत्री, मोदी खत्री, पंजाबी खत्री तथा ब्रह्म खत्री सभी नौ समुदायों को साथ लेकर चलते हैं तथा पिछले दो दशकों से समाजसेवा के प्रति समर्पित हैं । रवि नैय्यर ने सर्व समाज से आव्हान किया कि वे इस संस्था की थीम को समझें और विवाह योग्य युवक युवतियां ऐसे सम्मेलन में आकर परस्पर विभिन्न समुदायों में रिश्ते संपन्न कर अपने जीवन साथी की तलाश पूरी करें । इस अवसर पर युवा समाजसेवी महेश मोदी, सतीश मोदी, अशोक मोदी, रतन देवी मोदी, मीना अरोड़ा, तरुणा ब्रह्म खत्री, डॉक्टर भूमिका बिहानी, डॉक्टर कीर्ति सचदेवा, तथा नामचीन फर्नीचर व्यवसायी राहुल खत्री आदि कई व्यक्तियों ने खत्री राजेन्द्र मोदी के साथ रवि नैय्यर से राजा पार्क स्थित आर्य समाज भवन में संपर्क किया तथा उनका स्वागत सत्कार किया ।

No comments