खारड़ा की रिपोर्ट, डॉ. राजेंद्र मुंड ने सदर क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत ग्रामीणों से किया संवाद l
खारड़ा ,(धर्मचंद सारस्वत)lकांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष एवं लूणकरणसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मुंड ने सदर क्षेत्र के गांवों का दौरा करते हुए कहा कि इससे पहले कि जनता का अधिकार छीना जाए, सभी को जागरूक और संगठित होना जरूरी है।डॉ. मुंड ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के हेमेरा, शेरेरा, रूणिया बड़ाबास, आसेरा एवं रुपेरा गांवों में पदयात्रा की। इसके पश्चात राजेरा व खारड़ा गांव में मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ संवाद किया।
इस दौरान डॉ. मुंड ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत पहले योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं और फिर धीरे-धीरे उन्हें समाप्त करने की जमीन तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ और गरीबों का अधिकार है, जिसे किसी भी षड्यंत्र की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक बुढ़िया एवं गोपाल जाखड़ ने कहा कि मनरेगा से लाखों ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिला है और इसे कमजोर करने का हर प्रयास ग्रामीणों के हितों पर सीधा प्रहार है।
खारड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री चंद सारस्वत, प्रशासक प्रतिनिधि श्री चंद सारस्वत, दूदाराम कस्वा, ओम गोदारा, अन्नाराम गोदारा, ओम जाखड़, मोहन कड़वासरा, श्रवण लाल सारण, रामेश्वर गोदारा, बजरंगलाल सारस्वत, किशन ज्यानी, प्रह्लाद राम सारस्वत, केदारमल सारस्वत, दामोदर गोदारा, लिखमाराम तावनिया, पवन सारस्वा, श्रवण सारस्वत,
साथ ही जयलाल सारण, जगदीश गोदारा, बजरंग तावनिया, नथाराम जाखड़, शिवदत सारस्वत, फुसाराम गोदारा, गोरधन सारस्वत, रेवंत राम नायक, कालूराम कायल, जगदीश मुंड, मघाराम सारण सहित खारड़ा व आसपास के गांवों से जमनाराम सारस्वत, दीपाराम भादू, रामकिशन बुढ़िया, मघाराम गोदारा, तिलोका राम गोदारा, श्रवण शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




No comments