ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री के 5 मई को प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियां तेज, विधायक ताराचंद सारस्वत ,कलेक्टर निशांत जैन,एसपी मृदुल कच्छावा ने लिया जायजा k

श्रीडूंगरगढ़ ( तोलाराम मारू ),श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत आडसर में प्रस्तावित ग्रामीण विकास चौपाल कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित आगमन को देखते हुए आज क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत सहित कलेक्टर निशांत जैन एसपी मृदुल कच्छावा सहित प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर, एसपी के साथ सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ,आड़सर से दिलीप सिंह राजपुरोहित,गंगाधर शर्मा, भगवती लखारा,महावीर व्यास सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विधायक सारस्वत के साथ कलेक्टर एसपी ने मौके पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए समस्त संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संपन्न होना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस कार्यक्रम में राजीविका बहनों,किसानों ,महिलाओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जन से संवाद करेंगे इसके बाद ग्रामीण विकास रथ का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी गांव आड़सर में करेंगे। 
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है।

No comments