बीकानेर में आईसीएसआई द्वारा करियर जागरूकता अभियान का शुभारंभ l
बीकानेर lभारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा बीकानेर शहर के विभिन्न विद्यालयों में करियर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ 27 अप्रैल 2026 से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना है।
यह कार्यक्रम क्रमशः श्री भैरवरत्न मातृ सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं शहीद मेजर पूरन सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए गए, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख वक्ताओं—CS सुदेश बालेचा (मोदी), CS खुशबू कोठारी, CS गिरिराज जोशी एवं दीपिन चौहान (ऑफिस इंचार्ज, बीकानेर चैप्टर, आईसीएसआई)—ने छात्रों को CS पाठ्यक्रम की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, विधिक अनुपालन और प्रबंधन में कंपनी सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण भूमिका को भी समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान करियर जागरूकता सत्र के साथ-साथ विद्यालयों के शीर्ष 3 मेधावी छात्रों का सम्मान (फेलिसिटेशन) भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना रहा।
विद्यालयों में आयोजित इन सत्रों में छात्रों ने अपने करियर से जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। यह अभियान विद्यार्थियों को सही करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें पेशेवर पाठ्यक्रमों की ओर प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
ICSI द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।




No comments