ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर: पुलिस और कॉर्पोरेट जगत का अनूठा संगम, आईसीएसआई (ICSI) ने किया आईपीएस अधिकारी का स्वागत I

बीकानेर lद इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के बीकानेर चैप्टर की चेयरपर्सन CS खुशबू कोठारी के नेतृत्व में दिनांक 08-05-2026 को बीकानेर शहर के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री IPS मृदुल कछावा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चैप्टर के समस्त सदस्यों एवं प्रोफेशनल समुदाय ने उनके सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बीकानेर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द एवं प्रगतिशील वातावरण के लिए जाना जाता है। ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। बीकानेर चैप्टर ऑफ ICSI का मानना है कि प्रभावी नेतृत्व एवं जनहितकारी पुलिस व्यवस्था समाज एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर चेयरपर्सन CS खुशबू कोठारी ने पुलिस विभाग की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि IPS मृदुल कछावा के नेतृत्व में बीकानेर पुलिस प्रशासन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा शहर में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे।यह मुलाकात इसलिए भी विशेष रही क्योंकि बीकानेर के वर्तमान IPS अधिकारी स्वयं एक कंपनी सेक्रेटरी (CS) हैं, जो प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ कॉर्पोरेट कानून और प्रबंधन में भी गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। इससे प्रोफेशनल एवं प्रशासनिक क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय और प्रेरणादायक नेतृत्व की नई संभावनाएं विकसित होंगी।उन्होंने यह भी कहा कि ICSI बीकानेर चैप्टर भविष्य में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं नागरिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहेगा।
अंत में बीकानेर चैप्टर ऑफ ICSI कि CS खुशबू कोठारी (वर्तमान चेयरपर्सन), CS पूजा आसोपा (पूर्व चेयरपर्सन) एवं CS खुशबू बर्मन (सदस्य, मैनेजमेंट कमेटी) ने IPS मृदुल कछावा का Money Plant भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

No comments