ब्रेकिंग न्यूज़

घुमंतू महिला स्वास्थ्य जागरूकता कैंप आयोजित| l


बीकानेर lघुमंतू जाति उत्थान न्यास बीकानेर महानगर द्वारा हाईवे पर स्थित गाड़ियां लोहार व सांसी, भोपा,कंजर समुदायो की बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कैंप आयोजित किया गया|
बीकानेर महानगर घुमंतू कार्य संयोजक राजेंद्र सिंह जी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना आज की महती आवश्यकता है।
घुमंतू बीकानेर महानगर महिला प्रमुख डॉ. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जटिलताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) तक महिलाओं को मासिक धर्म की अनियमितता, गर्भावस्था और पीसीओएस जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। डॉ. गुप्ता ने रेखांकित किया कि अधिकतर बीमारियों की जड़ अशुद्ध खान-पान और स्वच्छता (हाइजीन) की कमी है। 
कैंप मे महिला सहयोगी नीति शर्मा व स्नेहा शर्मा ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व को समझाया और सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के फायदों के प्रति जागरूक किया।
 
 सुनील जागा बीकानेर महानगर घुमंतू बस्ती प्रकल्प प्रमुख ,श्री कृष्ण घुमंतू बीकानेर महानगर कौशल विकास प्रमुख ने एनीमिया (खून की कमी) की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और नियमित जांच से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में समिति द्वारा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।आगामी दिनों में इन बस्तियों में बाल संस्कार केंद्र का भी आयोजन किया जाएगा ।
परोपकार की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को संस्थान की ओर से सैनिटरी नैपकिंस, कपड़े वितरण किये गए । 

No comments