ब्रेकिंग न्यूज़

भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीकानेर, 5 जून। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए 250 कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
हस्ताक्षर अभियान के लिए लोहे के फ्रेम पर एक विशेष बैनर लगाया गया, जिस पर अंकित पर्यावरण संरक्षण की शपथ को पढ़ने के पश्चात नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम को नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला और देखते ही देखते बैनर हस्ताक्षरों से भर गया।
नगर इकाई के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव ओमप्रकाश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राजेन्द्र गर्ग, डॉ. वेद प्रकाश गोयल, अनिल टुटेजा, मनोज वर्मा, डॉ. बी. के. बेनीवाल, ललित बालेचा, राकेश मित्तल, राजीव मित्तल, लोकेश गुप्ता, दिलीप राही, गौरव मोदी, एस. एन. शर्मा, मोहर सिंह यादव, सुरेश मित्तल, कैलाश प्रजापत, रितु मित्तल, मंजू गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया।

No comments