अणुव्रत अमृत महोत्सव का शुभारंभ।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गुलाबबाड़ी।अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी धनश्री जी के सानिध्य में अणुव्रत आंदोलन का गौरवशाली 75 वा वर्ष अणुव्रत अमृत महोत्सव का कार्यक्रम तेरापंथ भवन गुलाबबाड़ी में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम से पूर्व अणुव्रत भवन गुमानपुरा से सुबह 9.00 बजे भव्य रैली रवाना हो कर मोहन टाकिज ,सब्ज़ीमंडी रोड,रामपुरा ,आर्य समाज रोड होते हुए तेरापंथ भवन गुलाब बाडी मे धर्मसभा में परिवर्तित हुई।
रैली का शुभारम्भ श्रीमान सुरेन्द्र सिंह गौड़ संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, कोटा ने किया ।इस अवसर पर शासन श्री जी ने फरमाया अणुव्रत अमृत महोत्सव का 75 वा वर्ष आरंभ हो रहा है। गणधिपति गुरुदेव श्री तुलसी ने जब देश आजाद हुआ तब एक घोष दिया "असली आज़ादी अपनाओ" और अणुव्रत का आंदोलन प्रारंभ हुआ। झोपड़ी से लेकर राष्ट्रीय भवन तक अणुव्रत का जयघोष हुआ । आचार्य श्री तुलसी ने अणुव्रत के द्वारा व्यक्ति व्यक्ति के हृदय परिवर्तन का प्रयास किया । साध्वी श्री जी ने कई घटनाओं के माध्यम से अणुव्रत की उपयोगिता बताए कि किस प्रकार अणुव्रत के छोटे छोटे नियमों से जीवन संयम मय बन सकता है ।
अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्रीमान अशोक जी दुगड़ ने अपनी टीम के साथ मंगलाचरण के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर साध्वी श्री शील्यशा ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान अखिलेश जी जैन ने बहुत सुंदर विचार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अणुव्रत के उपक्रम को आगे बढ़ाने में वह पूरा सहयोग देगे । अणुव्रत समिति से रवि जी बुच्चा तेयूप अध्यक्ष आनंद दुगड़ तेरापंथ सभा मंत्री धरमचंद जैन तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा उषा बाफना ने अपने विचार व्यक्त किया ।
पूरे कार्यक्रम का संयोजन कमल जी बैद ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति के मंत्री भूपेंद्र जी बरडिया ने कुशलतापूर्वक किया lअध्यक्ष श्रीमान अशोक दुगड़
समाज से जुड़ी प्रति एक संस्था ने जैन तेरापंथी सभा,महिला मंडल,किशोर मंडल,कन्या मंडल, टीपीएफ एवं तेरपंथ युवक परिषद को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापन पर रैली सफल बनाने के लिए साधु वाद दिया।




No comments