सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल द्वारा कैम्पस साक्षात्कार का हुआ आयोजन ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर।स्थानीय सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेन्ट सेल के तत्वावधान में एन. आई. आई. टी. द्वारा आई सी आई सी आई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में प्लेसमेन्ट के लिए मंगलवार को कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। एन आई आई टी की अधिकारी आयुषी जाॅय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल में इस हेतु पंजीकृत 110 विद्यार्थियों का कैम्पस साक्षात्कार लिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विरेन्द्र सिंह भाटी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आगाज किया गया। प्लेसमेन्ट सेल के संयोजक डॉ. एस. आर. मोसलपुरी ने साक्षात्कार टीम का स्वागत करते हुए बताया कि महाविद्यालय की प्लेसमेन्ट सेल द्वारा इसी सत्र में यह दूसरी बार कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन कर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफार्म प्रदान किया गया। इसके लिए आयुषी जाॅय के प्रयास सराहनीय है। इस अवसर प्राचार्य ने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि साक्षात्कार में भाग लेना ही अनवरत सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है अतः साक्षात्कार में सफल विद्यार्थियों के साथ वे विद्यार्थी भी धन्यवाद के पात्र हैं जो इसमें सम्मिलित होंगे। सितंबर माह में आयोजित कैम्पस साक्षात्कार में भी महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ जो विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। इस महाविद्यालय के विगत चयनित विद्यार्थियों की कार्यक्षमता एवं अनुशासन से प्रभावित होकर ही इन संस्थानों द्वारा पुनः कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया गया है अतः इस बार भी महाविद्यालय से अच्छी संख्या में विद्यार्थियों का चयन होगा और उन्हें रोजगार प्राप्त होने की उम्मीद बनी है। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. संदीप देवल ने उक्त आयोजन के तकनीकी कार्य का उचित प्रबंध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ गिरीश सिंह, डॉ हरीश कुमार, डॉ रामस्वरूप, डॉ लक्ष्मीनारायण जाटोलिया, डॉ एस के जैन , डॉ सुनैना खत्री ने अपनी उपस्थित से कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान किया । धन्यवाद डॉ कला जैन ने दिया एवं संचालन डॉ सुलक्ष्मी तोषनीवाल ने किया।




No comments