ब्रेकिंग न्यूज़

गंगापुर में महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गंगापुर/ दिनेश लक्षकार सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर चंद्रप्रभु मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली। जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। जहां महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाएं केसरिया जबकि पुरुष सफेद परिधान पहने हुए थे। इससे पूर्व प्रातः दिगंबर जैन मंदिर में शांति धारा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में नगर सहित आसपास के गांवों के श्रावक एवं श्राविकाएं मौजूद थे।

No comments